Note: Due to ongoing situation in the Middle East, please email [email protected] with your order details before purchasing internationally. We will confirm the applicable courier charges for you in advance.
  • INR
Close

Books

  • Picture of पैसों का व्यवहार (२ पुस्तकों का सेट)

    Out Of Stock

पैसों का व्यवहार (२ पुस्तकों का सेट)

पैसों के व्यवहार में नैतिकता अतिशय महत्वपूर्ण है| हमारे नौकरी या धंधे में नैतिक मूल्यों की क्या जगह है और उसके क्या फायदे है, अनैतिकता से कमाए हुए धन का क्या परिणाम होता है आदि प्रश्नों के हल हमें इन किताबों में पढ़ने मिलते है|

Rs 40.00

Description

पैसों का व्यवहार, यह २ पुस्तकों का सेट है जिसमें हमें परम पूज्य दादाश्री पैसों से संबंधित लोगो के साथ कैसा व्यवहार करे इसकी जानकारी देते है|

पैसों के व्यवहार में नैतिकता अतिशय महत्वपूर्ण है| हमारे नौकरी या धंधे में नैतिक मूल्यों की क्या जगह है और उसके क्या फायदे है, अनैतिकता से कमाए हुए धन का क्या परिणाम होता है आदि प्रश्नों के हल हमें इन किताबों में पढ़ने मिलते है|

1)   पैसों का व्यवहार

एक सुखी और अच्छा जीवन बिताने हेतु, पैसा हमारा जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है| पर क्या कभी आपने यह सोचा है कि, ‘ क्यों किसी के पास बहुत सारा पैसा होता है और किसी के पास बिल्कुल नहीं?’ परम पूज्य दादाजी का हमेशा से यही मानना था कि, पैसों के व्यवहार में नैतिकता बहुत ही ज़रूरी है| अपने अनुभवों के आधार पर और ज्ञान की मदद से वह पैसों के आवन-जावन, नफा-नुक्सान, लेन-देन आदि के बारे में बहुत ही विगतवार जानते थे| वह कहते थे कि मन की शान्ति और समाधान के लिए किसी भी व्यापार में सच्चाई और ईमानदारी के साथ नैतिक मूल्यों का होना भी बहुत ही ज़रूरी है| जिसके बिना भले ही आपके पास बुहत सारा धन हो पर अंदर से सदैव चिंता और व्याकुलता ही रहेगी| अपनी वाणी के द्वारा दादाजी ने हमें पैसों के मामले में खड़े होने वाले संघर्षों से कैसे मुक्त हो और किस प्रकार बिना किसी मनमुटाव के और ईमानदारी से, अपना पैसों से संबंधित व्यवहार पूरा करे इसका वर्णन किया है जो हम इस किताब में पढ़ सकते है|

2)  दान

दान का अर्थ होता है किसीको कुछ देना| यह दान पैसों के रूप में हो सकता है, खाने के रूप में या सिर्फ किसी को खुश करने हेतु हो सकता है| दान देने से हमें खुशी मिलती है क्योंकि हमें लगता है कि हमने कुछ अच्छा काम किया है|

दान करने से बहुत सारे फायदे होते है| जिसका विस्तारित वर्णन दादाश्री ने अपनी किताब ‘दान’ में किया है|इस किताब में दादाजी हमें यह भी बताते है कि किसे दान दे,क्या दान करना चाहिए, दान कितने प्रकार के होते है,दान करने के क्या फायदे है इत्यादि|

दान करने से हम सिर्फ सामने वाले की मदद नहीं कर रहे पर खुद भी बहुत सारी खुशियाँ पाते है|दान का महत्व हमारे जीवन में क्या है, यह अधिक जानने के लिए, यह किताब ज़रूर पढ़े|

y

Read More
success